डाला छठ पर्व को लेकर आईजी, डीएम व एसपी ने किया बलुआ घाट का निरीक्षण

281

डाला छठ पर्व को लेकर आईजी, डीएम व एसपी ने किया बलुआ घाट का निरीक्षण

चंदौली : डाला छठ पर्व को लेकर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर बुधवार को आईजी मोहित गुप्ता, डीएम निखिल टी. फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे ने निरीक्षण किया ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. वही निरीक्षण के दौरान की गई तैयारियों की जानकारी लेकर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान आईजी ने बताया कि बलुआ घाट की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त पाई गई.

डाला छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सतर्क है. आईजी मोहित गुप्ता ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए व भीड़ के व्यवस्थापन तथा सुगम पूजा आदि के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गोताखोर की उपलब्धता सुनिश्चित करें. पानी में श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान पुलिस की सतर्क दृष्टि रहे, जिससे किसी आकस्मिक घटना से बचा जा सके. वही महिलाओं की सुरक्षा व शरारती तत्वों, उच्चको पर नियंत्रण रखने के लिए सादे वस्त्र में भी महिला व पुरुष पुलिस बल की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया. वही श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें तथा पवित्र पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं.

इस बाबत डीएम निखिल टी. फुंडे ने बताया कि छठ पर्व हर्षोल्लास एवं सकुशल तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए. घाट तथा घाट पर जाने वाले रास्तों पर साफ सफाई तथा उचित प्रकाश की व्यवस्था कराया जाय. महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिग रूम, शौचालय की व्यवस्था की जाय. बताया कि जनपद के अन्य छठ पूजा घाट पर जहां हम लोग नही पहुंच पा रहे है वहां पर उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से व्यवस्था कराई जा रही है ताकि किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाए जाने को लेकर जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है. इस दौरान थाना प्रभारी बलुआ डॉ आशीष कुमार मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटों पर पानी के अंदर बैरिकेडिंग की व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, गोताखोरों व नाव की व्यवस्था रहै जिससे किसी भी आकस्मिक घटना से बचा जा सके. पूजा के दौरान पुलिसकर्मी घाटों पर तैनात रहेंगे साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क दृष्टि बनाये रखेंगे.

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा, सीओ सकलडीहा रघुराज, बलुआ इंस्पेक्टर डॉ आशीष कुमार मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी चहनियां डॉ रितेश कुमार, भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.