20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा पर रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की पहल को मिला क्षेत्रवासियों का उत्साहपूर्ण समर्थन
चंदौली : डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा बस सेवा के तहत शनिवार को श्रद्धालुओं का जत्था भक्तिमय माहौल में अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित यह 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रही। श्रद्धालुओं के लिए वातानुकूलित बस की पूरी व्यवस्था विद्यालय की ओर से निःशुल्क की गई।
यात्रा के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर से बस के प्रस्थान के समय माहौल भक्तिमय हो गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ऐसे परिवारों और क्षेत्रवासियों को धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, जिनके लिए व्यक्तिगत स्तर पर ऐसी यात्रा की व्यवस्था करना कठिन होता है।
शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार पर जोर
डैडीज इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, LTP Calculator के आविष्कारक एवं वित्तीय विशेषज्ञ, के निर्देशन में विद्यालय शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि नियमित रूप से आयोजित की जा रही निःशुल्क तीर्थयात्रा इसी सामाजिक दायित्व का हिस्सा है।
बच्चों को कक्षा छह से दी जा रही वित्तीय शिक्षा
विद्यालय में CBSE पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं वित्तीय शिक्षा से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों को कक्षा छह से ही फाइनेंशियल एजुकेशन की जानकारी दी जाती है, जिससे उनमें बचत, निवेश और वित्तीय अनुशासन की बुनियादी समझ विकसित हो सके।
नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित विद्यालय में प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा CBSE के निर्धारित मानकों के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यालय संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
सुल्तानपुर में खुलेगी विद्यालय की नई शाखा
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने बताया कि डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा जल्द ही सुल्तानपुर जनपद में शुरू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विस्तार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।
आगामी यात्राओं की सीटें भी पहले से बुक
निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में लगातार उत्साह बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आगामी कई महीनों की यात्राओं के लिए सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं द्वारा आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराकर यात्रा के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है।
यात्रा पर रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं सुविधाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने विद्यालय की ओर से संचालित इस पहल की सराहना भी की।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी तीर्थयात्रियों को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ समाज और सेवा से जुड़ी गतिविधियों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विद्यालय परिवार के सदस्य रहे मौजूद
20वीं अयोध्या तीर्थयात्रा के अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, रामअवध विश्वकर्मा, विकास तिवारी, आशा देवी, वकील सिंह, सिंकू पाठक, रोहित सेठ, संजय, श्रेया पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, सुनीता देवी, आंचल पाण्डेय, परमहंस तिवारी, ओम पाण्डेय, चंद्रशेखर पाठक, शकुंतला पाठक, धर्मेंद्र पाठक, आयुष पाठक, सागर शर्मा, विनीत दुबे, पवन तिवारी, रवि पाण्डेय, अमित कुमार, सुषमा देवी एवं पुष्पा गिरि सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।


















