ग्राम प्रधान का सराहनीय प्रयास, दो पक्षों के विवाद का हुआ निस्तारण
चंदौली : पसीने की स्याही से जो लिखते हैं अपने इरादें को, उसके मुक्कद्दर के सफ़ेद पन्ने कभी कोरे नही होते. यह पंक्ति युवा ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह उर्फ रिंकू पर ठीक बैठती है. जो पहली बार ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर चुनाव लड़े और ऐतिहासिक जीत हासिल की. इसके बाद से अभी तक के अपने कार्यकाल में ग्रामीणों के ऊपर एक भी मुकदमा दर्ज न होने का रिकॉर्ड बनाया है. एक और उपजे दो पक्षों के विवाद का निस्तारण कर फिर से सराहनीय कदम उठाया है. चहनियां क्षेत्र के सेवढी हुदहुदीपुर ग्राम पंचायत के युवा ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह अपने कार्यकाल में गांव के किसी मामलें में उपजे विवाद को लेकर गांव में ही ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामलों का निस्तारण कराने व ग्रामीणों पर एक भी मुकदमा दर्ज न होने और साथ ही अपने ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास को लेकर क्षेत्र व प्रशासनिक महकमें में हमेसा सुर्खियों में बने रहते है.

जानकारी के अनुसार गांव में ऐसे कई विवाद के मामले आये है जहाँ पुलिस भी पहुंच चुकी है. किंतु ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह द्वारा एक मौका मांगकर गांव में ही मामलें का निस्तारण कर दिया गया है. ऐसा ही एक मामला सामने आया. विगत 20 सितम्बर 2024 को बिजली की चपेट में आने से पहरु राय की मौत हो गई थी. जिनकी बेटी की शादी 15 जुलाई 2024 को थी. किसी बात को लेकर नाचने गाने के दौरान घराती और बाराती पक्ष में मारपीट हो गई थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. वही पुलिस की मौजूदगी में शादी सकुशल सम्पन्न हुई. शादी में माहौल बिगाड़ने को लेकर पीड़ित स्व० पहरू राय की पत्नी ने छः लोगों के खिलाफ नामजद पुलिस को तहरीर दी थी. जिसके बाद पुलिस तहरीर के आधार पर रविवार को गांव में पहुँची. जब ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह को इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस प्रशासन से एक दिन का मोहलत मांगा. जिसके बाद उसी दिन दोनों पक्षों से बातचीत की. प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम तक दोनों पक्षों में सुलह समझौते कराकर मामलें का निस्तारण कराया. वही ग्राम प्रधान के इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने खूब सराहना किया.
इस दौरान डॉ० डी.के. राय, एड० सरवन यादव, डॉ अशोक यादव, चंद्रमा राम, लालजी गोड़, जगरनाथ राय, बड़कू राय, पखण्डू राय, कन्हैया राय, मीरा देवी, अभिषेक सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे.


















