रात्रि के दौरान ग्राउंड पुलिसिंग जानने के लिए निकल पड़े चंदौली एसपी, महकमें में हड़कंप
चंदौली : पदभार ग्रहण करने के बाद से ही एसपी आदित्य लांग्हे लगातार जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण कर रहे है. एसपी किस थाने के निरीक्षण के लिए किस थाने में पहुंचेंगे इसकी भनक किसी को नही थी. इस दौरान एसपी पहले थाना धानापुर उसके बाद थाना बलुआ पहुंचे. एसपी को अचानक पहुँचते देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. वही थाना प्रभारी एवं रात्रि ड्यूटी स्टॉफ उपस्थित मिले. एसपी ने थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया. साथ ही काफी बारीकी से लंबित मामलों की छानबीन की. और सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी के लगातार औचक निरीक्षण से महकमें में हडकंप मचा हुआ है.

एसपी ने बारीकी से किया अवलोकन
रात्रि के दौरान ग्राउंड पुलिसिंग जानने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने सबसे पहले थाना धानापुर पहुंचे. उसके बाद थाना बलुआ पहुंचे. जहां थानाध्यक्ष, थाना प्रभारी एवं रात्रि ड्यूटी स्टॉफ उपस्थित मिले. एसपी द्वारा दोनों थानों के रिकॉर्ड, हवालात, मालखाना, विवेचना कक्ष, महिला हेल्पलाइन ड्यूटी आदि को चेक किया गया. साथ ही साफ-सफाई व कंबलों की स्थिति, हवालात में रोशनी की स्थिति को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. ततपश्चात एसपी ने थानों के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया. इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लंबित विवेचनाओं को गुण दोष के आधार पर निस्तारण एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. एसपी द्वारा लगातार थानों के निरीक्षण से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

इस दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बलुआ शैलेश कुमार मिश्रा, (पीआरओ एसपी) निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.


















