मुगलसराय में शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा, छह तस्कर गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब और बियर बरामद
चंदौली : शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिद्धार्थपुरम कालोनी मोड़, चन्धासी से पुलिस ने रविवार को अवैध अंग्रेजी शराब और बियर के साथ तीन पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव सिसोदिया के पर्यवेक्षण में की गई।
मुखबिर की सूचना पर थाना मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो 06 झोले में अवैध शराब-बियर भरकर ले जा रहे थे। इनके पास से कुल 11 लीटर 700 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब (प्रत्येक बोतल 180 एमएल) और 47 लीटर अवैध अंग्रेजी बियर (प्रत्येक कैन 500 एमएल) बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मनाथ साहू (30) निवासी मधुबनी, बिहार, प्रकाश कुमार (27) निवासी पटना, बिहार, राहुल कुमार (24) निवासी पटना, बिहार, शीला देवी (40) निवासी गाय घाट, पटना, माया देवी (50) निवासी गाय घाट, पटना, मीरा देवी (50) — निवासी गाय घाट, पटना शामिल है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना मुगलसराय में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक सुरेशचंद्र पाण्डेय, उप निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह, अतुल कुमार, अतुल सिंह, महिला कांस्टेबल पूनम त्रिपाठी और निर्मला मौर्या शामिल रहे।
इस बड़ी सफलता से मुगलसराय क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना करते हुए तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


















