एसपी ने 6 उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर, अमित कुमार मिश्र बने चौकी प्रभारी मोहरगंज

248

एसपी ने 6 उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर, अमित कुमार मिश्र बने चौकी प्रभारी मोहरगंज

चंदौली : जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 6 उप निरीक्षकों का तबादला किया है. अमित कुमार मिश्र को थाना चंदौली से बलुआ थाना अंतर्गत मोहरगंज चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है. वही मोहरगंज चौकी प्रभारी रहे सूर्य प्रताप सिंह को थाना चकिया भेजा है. इसके अलावा थाना चंदौली अंतर्गत नवही चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक सूरज सिंह को इलिया थाना के कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है.

इसी क्रम में थाना अलीनगर के चौकी प्रभारी जफरपुरवा रहे उप निरीक्षक मनीष कुमार सिंह को थाना नौगढ़ के अमदहा चौकी का प्रभारी बनाया गया है. वही उप निरीक्षक गिरीश चंद्र राय को थाना चकिया से थाना अलीनगर के जफरपुरवा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है. पुलिस लाइन से उप निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को थाना चंदौली के नवही चौकी का प्रभारी बनाया गया है.