अघोराचार्य बाबा कीनाराम महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे बाबा कीनाराम धाम
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम धाम में बाबा कीनाराम का 425 वां जन्मोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. सोमवार को जन्मोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने बाबा कीनाराम के दरबार मे मत्था टेका. वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी बाबा कीनाराम धाम पहुंचे और बाबा के चरणों मत्था टेका. साथ ही प्रदेश में अमन चैन व शांति के लिए बाबा से प्रार्थना किया. वही कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह व आयोजन समिति द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम भेंट किया गया.

बता दें कि बाबा कीनाराम मठ में दूसरे दिन भी सुबह क्षेत्रीय व दूरदराज से आये गायक कलाकार मटुक सिंह, गुड्डू तिवारी, दीपक सिंह व दीपक तिवारी ने सुबह 8 बजे रामायण गान प्रस्तुत किया. वही लाखो की संख्या में पुरुष, महिलाये, बुजुर्ग व बच्चे पंक्ति में लगकर बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन के बाद लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया. साथ ही लंगर में लगकर प्रसाद ग्रहण किया. उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत वाहनों को मठ परिसर व मेला परिक्षेत्र से एक किलोमीटर दूर रखा गया. बच्चो के मनोरंजन के लिए झुला, चरखी का भी मेला क्षेत्र में बनाया गया था जहां बच्चो ने लुफ्त उठाया. वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सकलडीहा क्षेत्राधिकारी रघुराज, सदर क्षेत्राधिकारी राजेश राय व बलुआ एसओ अशोक मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो पुलिस कर्मी, महिला पुलिस, पीएससी, क्राइम ब्रांच चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे. वही सकलडीहा उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा भी भीड़ व व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे. वही कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह, प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, मेजर अशोक सिंह, क्रीं कुंड महिला संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह द्वारा मठ में अतिथियों व श्रद्धालुओं के अगवानी में लगे रहे.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे श्रोता
कीनाराम मठ के अंदर सांस्कृतिक मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर श्रोता झूम उठे. मां खण्डवारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा भजन-कीर्तन व बी एड बी विद्यालय के बच्चो द्वारा अघोर शिव तांडव का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. गायक कलाकार हरिशंकर तिवारी, राकेश तिवारी, सुमन अग्रहरी व साथियों द्वारा गीत संगीत प्रस्तुत हुआ. कथक नृत्य मनीष शर्मा व ऋचा पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया. वही अनूप जलोटा के ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन के गीत पर श्रोता झूम उठे. साथ ही कई कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान सूर्यनाथ सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, अभय यादव पीके, कुलदीप वर्मा, मिथिलेश सिंह, रितेश पाण्डेय, नन्दू गुप्ता आदि उपस्थित रहे. वही संचालन धनंजय सिंह ने किया.

सांसद-विधायक ने किया दर्शन-पूजन
सांसद वीरेंद्र सिंह व सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बाबा किनाराम का दर्शन पूजन व हवन किया. सांस्कृतिक मंच से सांसद-विधायक को संचालक धनंजय सिंह ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया. कहा कि बाबा कीनाराम के अघोरपंथ का तो विश्व विख्यात है. बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन से ही दुखो का नाश होता है. ये साक्षात भगवान शिव के रुद्र अवतार है. इन्होंने दुसरो के उपकार के लिए हर सुख का त्याग किया है. बाबा कीनाराम यही नही ,अन्य जनपदों, अन्य प्रदेशों व विदेशों में भी जाकर लोगो का कल्याण किया है. रामगढ़ में जन्म लिए बाबा कीनाराम हमलोगों के आराध्य है. इस दौरान सुभाष यादव, राजीव सिंह मुन्ना, बबलू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, भानु प्रताप यादव आदि मौजूद थे.

लोगो का स्वास्थ्य कैम्प में हुआ उपचार
रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रितेश कुमार द्वारा मठ में आये लोगो का शिविर लगाकर जांच किया गया. साथ ही दवा का वितरण भी किया गया.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा के दरबार मे मत्था टेका
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रामगढ़ स्थित मठ में बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन किया. सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह, संचालक धनंजय सिंह, प्रभु नारायण सिंह, सूर्यनाथ सिंह, कुलदीप वर्मा, पंकज पाण्डेय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया. इनके साथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना भी मौजूद थे.

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला
रामगढ़ स्थित मठ में शाम को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. पूर्व डायरेक्टर आइआइटी बीएचयू प्रो० एस एन उपाध्याय, समाजसेवी डॉ० हर्षवर्धन सिंह, प्रवक्ता एस एस बीएल कालेज देवरिया डॉ० अरविंद शुल्ला आदि ने गोष्ठी में बाबा कीनाराम के चरित्र पर प्रकाश डाला. इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह, प्रभु नारायण सिंह, पंकज पाण्डेय, महिला मंडल अध्यक्ष रूबी सिंह आदि उपस्थित थे. संचालन धनंजय सिंह ने किया.


















