यूपी के 59 ग्राम पंचायतों में सेवढी गांव का हुआ चयन, ग्रामवासियों में हर्ष

385

यूपी के 59 ग्राम पंचायतों में सेवढी गांव का हुआ चयन, ग्रामवासियों में हर्ष

चंदौली : भारत सरकार के पंचायती राज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के 59 ग्राम पंचायत में चन्दौली जिले के सेवढी हुदहुदीपुर ग्राम पंचायत का चयन पीरामल फाउंडेशन के तहत किया गया है. निरंतर विकास के लिए प्रदेश स्तर से इस गांव का चयन हुआ है. ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर 2 अक्टूबर को गांव में भव्य कार्यक्रम कर गांव के बुजुर्गों, युवाओं को सम्मानित किया जाएगा. जिसको लेकर ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है.

गौरतलब है कि ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में गाँव के किसी भी ग्रामीण के ऊपर अभी तक एक भी मुकदमा दर्ज नही होने दिया गया. बल्कि गांव में ही दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले का निस्तारण किया गया. इसके अलावा गांव में निरन्तर विकास करने को लेकर इन्हें कई बार इन्हें पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है. प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश में किसी न किसी गांव में विकास को लेकर कार्यक्रम आयोजित होता है. इस बार यह सौभाग्य मेरे ग्राम सभा को पीरामल फाउंडेशन के तहत प्राप्त हुआ है. जो इस अवसर पर गांव में ही गांव के बुजुर्गों, युवाओं और गांव के विकास में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित ग्रामवासियों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है.

बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक सुशील सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, प्रमुख अरुण जायसवाल, प्रमुख अजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा, एडीपीआरओ राजेन्द्र कुमार, जिला समन्यवक मनोज श्रीवास्त, जिला परियोजना अधिकारी सौरभ सिंह, खण्ड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश के अलावा जनपद के अन्य गणमान्य उपस्थित होंगे.