बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर एसडीएम ने किया बैठक, कार्य में शिथिलता बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

230

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर एसडीएम ने किया बैठक, कार्य में शिथिलता बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

चंदौली : रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में एक सितंबर से तीन सितम्बर तक होने वाले तीन दिवसीय बाबा कीनाराम के 425 वें जन्मोत्सव समारोह को लेकर मठ सभागार में गुरुवार की शाम को सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने सभी अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की. कार्य मे शिथिलता बरतने को लेकर एसडीएम नाराज दिखे. वही पीडब्ल्यूडी, बिजली व जलनिगम विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. सभी सम्बंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने व महोत्सव से पूर्व सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने मार्गो की दशा को अधिकारियों के समक्ष अवगत कराया. वही एसडीएम अनुमप मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बाबा कीनाराम धाम जाने वाले सभी मार्ग अभी तक मरम्मत न होने पर नाराजगी व्यक्त किया. उन्होंने लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग व जलनिगम विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. वहीं तीन दिनों तक स्वास्थ्य कैम्प, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा, जिला पंचायत विभाग व सिंचाई विभाग को सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान क्रीं कुंड वाराणसी महिला संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिना ट्रिपिंग के तीन दिनों तक महोत्सव में बिजली सप्लाई देने की बात कही. एसडीएम ने कहा कि तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी. अन्यथा की स्थिति में जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने की चेतावनी दिया.

बैठक के दौरान सीओ सकलडीहा रघुराज ने कहा कि बाबा कीनाराम के तीन दिवसीय जन्मोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. दर्शन करने के दौरान अंदर व बाहर सादे कपड़े में पुलिस कर्मी व महिला पुलिस कर्मी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. साथ ही महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मी को लगाया जाएगा.

बैठक के दौरान कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह, वाराणसी क्रीं कुंड महिला संगठन अध्यक्ष रूबी सिंह, मठ प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनंजय सिंह, बलुआ थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पंकज पाण्डेय, मोहरगंज चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, कपिल देव पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.