जर्जर जिला पंचायत भवन दे रहा खतरे को आमंत्रण, लोगों में भय का माहौल

147

जर्जर जिला पंचायत भवन दे रहा खतरे को आमंत्रण, लोगों में भय का माहौल

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के बलुआ स्थित बाजार में वर्षों पुराना जर्जर जिला पंचायत भवन गिरने की कगार पर है. कई परिवार इसके निशाने पर हैं. सैकड़ो लोग प्रतिदिन जर्जर मकान के सामने से पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर स्नान करने के लिए जाते हैं. जर्जर भवन कभी भी भरभरा कर गिर सकता है. जिसके कारण बड़ी घटना घट सकती है. इसको लेकर बाजार वासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने की मांग की है.

लोगों ने बताया कि बलुआ बाजार स्थित वर्षो पूर्व दो मंजिला जिला पंचायत भवन बना हुआ है. जो काफी जर्जर हो चुका है. ईंट भरभरा कर गिर रहे है. जिसमें कोई नही रहता है. यह भवन पूरा का पूरा खंडहर में तब्दील हो चुका है और यह कभी भी गिर सकता है. जर्जर भवन से सटे मकान में लोग अपने परिवार के साथ रहते है. जो जर्जर भवन की स्थिति को देख कर बहुत डरे हुए है. इस जर्जर भवन के सामने से ही प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर स्नान के लिए जाते है. लगातार हो रही बारिश के कारण यह जर्जर भवन कभी भी गिर सकता है. जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. लोगों का कहना है कि अगर सीघ्र ही इस जर्जर भवन को ध्वस्त नही कराया गया तो बड़ी घटना घट सकती है. वही बाजार वासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने की मांग की है.