चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 दरोगाओं का हुआ तबादला
चंदौली : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 29 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का तबादला कर दिया है। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था की चुस्ती और प्रशासनिक दक्षता को सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, कई थानों और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को विभिन्न महत्वपूर्ण थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिन थानों पर नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है, उनमें अलीनगर, मुगलसराय, बलुआ, सकलडीहा, बबुरी, चकिया, नौगढ़, चकरघट्टा और शहाबगंज समेत जिले के अन्य प्रमुख थाने शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक का मानना है कि इस तबादले से न केवल कार्य कुशलता में इज़ाफा होगा, बल्कि जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव भी मिलेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरण में अधिकारियों की कार्यशैली, उपलब्धियां और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है।

प्रशासनिक हलकों में इस कदम को जिले की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


















