सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम! पंड्या-कुलदीप की आंधी में ढेर हुई बांग्लादेश
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सुपर-8 में अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को करारी शिकायत दी. साथ ही सेमी फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धूम मचाते हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है और उसने सुपर 8 राउंड में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. भारतीय टीम ने शनिवार को हुए मैच में बांग्लादेश को 50 रनों से करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इस ग्रुप वन में अब अगला मैच रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगा. यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी.

भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश टीम ढेर
भारत बांग्लादेश के बीच मुकाबला एंटीगा के नार्थ साउथ स्थित विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 197 रनों का टारगेट दिया. जवाब में बांग्लादेश टीम ने 8 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया. बांग्लादेश टीम के लिए कप्तान नजमुल हुसैन संतों ने 32 गेंद पर सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. जबकि तंजीद हसन ने 29 और रिशाद हुसैन ने 24 रन बनाए. मगर कोई भी टीम को जीत नहीं दिला सका. भारतीय टीम के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को दो-दो सफलताएं मिली.

भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई गेंदबाजों की क्लास
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवाकर 196 रन बनाए. टीम के लिए सभी बल्लेबाजों ने मिलकर गेंदबाजों की क्लास लगाई. विराट कोहली ने 28 गेंद पर 37 ऋषभ पंत ने 24 गेंद पर 36 और शिवम दुबे ने 24 गेंद पर 34 रन की पारी खेली. जबकि ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंद पर 23 रन बनाए. आखिर में हार्दिक पांड्या ने 27 गेंद में नाबाद 50 रन जड़े और ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई. दूसरी और बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज तंजीम हसन और स्पिनर रिशद हुसैन ने दो-दो विकेट अपने नाम किया. इनके अलावा एक सफलता शाकिब अल हसन को मिली.

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा
T20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का दबा रहा. मगर बांग्लादेश उलट फेर करने में माहिर है. भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 14 T20 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 13 मुकाबला अपने नाम किया है. जबकि एक मैच बांग्लादेश जीता. भारत के खिलाफ बांग्लादेश को इकलौती जीत नवंबर 2019 में मिली थी.

भारत बांग्लादेश के बीच हेड-टू-हेड
कुल T20 मैच : 14
भारत जीता : 13
बांग्लादेश जीता : 01
मैच में यह है भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग-11
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, हरदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
बांग्लादेश टीम : तंजित हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन संतो (कप्तान), साकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जैकर अली, मेहंदी हसन, रिषद हुसैन, तंजीम हसन, साकिब और मुस्ताफिरजुर रहमान.









