यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रक्षाबंधन पर झमाझम बारिश के आसार

116

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रक्षाबंधन पर झमाझम बारिश के आसार

लखनऊ : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रफल के चलते उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता में वृद्धि हुई है. जिसकी वजह से शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश की कई जिलों में भारी बारिश तथा कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश के समय बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है.

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश के आसार

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी ,सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज तथा उनके आसपास के इलाकों में भारी तथा कहीं हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल के तटों के आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब 17 अगस्त 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह 08ः30 बजे दक्षिण बांग्लादेश और उसके आस-पास के इलाकों में स्थित है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है.

यूपी-बिहार में रक्षाबंधन के दिन होगी जोरदार बारिश

इसके धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 19 अगस्त तक बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगीय इलाकों में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बनाने की संभावना है. इसके बाद, अगले 3-4 दिन के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उससे सटे बिहार और उत्तर प्रदेश और उससे सटे मध्य प्रदेश में बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में आगामी 6 दिन तक कुछ इलाकों में भारी तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रहेगी. इस दौरान अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा.

उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 7.4 के सापेक्ष 3.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 49% कम है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 6.8 के सापेक्ष से 4.7 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 31% कम है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 8.01 के सापेक्ष 2.6 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 68% कम है.