संस्थापक चेयरमैन ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
चंदौली : पंडित रामअधार जे तिवारी ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक प्रबन्धक लल्लन आर तिवारी ने चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित आईटीआई, बीएड, कान्वेंट स्कूल सहित आदि का निरीक्षण किया. साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को परखा. इस दौरान उन्होंने मुंबई की तर्ज पर शिक्षणोत्तर कार्य करने हेतु प्रबन्धक आनंद तिवारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

दरअलस पंडित रामअधार जे तिवारी ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक प्रबन्धक लल्लन आर तिवारी महुअर कलां स्थित कॉलेज पहुंचे. उसके बाद संस्था का बारीकियों से निरीक्षण किया. इस दौरान राहुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के बच्चों से पूछताछ किया. उन्होंने कहा कि यहां भी शिक्षणोत्तर कार्य मुंबई के तर्ज पर होना चाहिए. गांव स्तर पर जिस तरह से यहां मुंबई की तर्ज़ पर बिल्डिंग बनाया गया है, इसका केवल यही उद्देश्य है कि यहां भी पढ़ाई मुंबई की तर्ज पर ही होनी चाहिए. कहा कि जो बच्चे कमजोर है उनकी फीस को माफ किया जाएगा. इस बाबत कालेज के प्रबंधक आनंद तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आनी चाहिए.

इस दौरान निदेशक शशिभूषण तिवारी, आईटीआई कॉलेज प्रिंसिपल विनोद कुमार चौधरी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डीसी पाण्डेय, राहुल इंटरनेशनल स्कूल प्रिंसिपल बृजेश सिंह, नदीश तिवारी, प्रदीप तिवारी सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे.
मुंबई से









