बलुआ पश्चिम वाहिनीं घाट पर मुकम्मल व्यवस्था को लेकर दीपक जायसवाल ने सौंपा पत्रक

207

बलुआ पश्चिम वाहिनीं घाट पर मुकम्मल व्यवस्था को लेकर दीपक जायसवाल ने सौंपा पत्रक

चंदौली : गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जिला पंचायत चंदौली के प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह को पत्रक सौंपा. घाट की महत्ता को देखते हुए प्रसाशनिक अधिकारी ने कार्य पूर्ण करने का आश्वशन दिया.

बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर छठ पर्व और देव दीपावली गंगा महोत्सव के आयोजन के पूर्व जिला पंचायत विभाग के द्वारा पक्के घाट पर लगे टीन शेड को पुनः रंग, पेंट के साथ-साथ आंधी तूफान में नुकसान हुए शेड को पुनः ठीक कराने के लिए गंगा सेवा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने जिला पंचायत चन्दौली के प्रसाशनिक अधिकारी आनन्द सिंह को पत्रक दिया. साथ ही जिला पंचायत विभाग द्वारा गंगा घाट पर लगे प्रकाश बल्ब की रिपेयरिंग और जर्जर केबिल तार को भी बदलने का आग्रह किया. जिसके उपरांत जिला प्रशानिक अधिकारी ने इसको जल्द ही ठीक कराने का आश्वासन दिया. गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया प्रतिदिन गंगा घाट पर स्नान, पूजा, और शमशान पर रात्रि में भी लोगो का आना जाना रहता है. यहाँ शासन द्वारा अच्छी व्यवस्था के बाद अब लोग बहुत दूर-दूर से आते है. आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसी उदेश्य की पूर्ति के लिए जिला पंचायत अधिकारी का ध्यान पत्राचार के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया. घाट की महत्ता को देखते हुए प्रसाशनिक अधिकारी ने कार्य पूर्ण करने का आश्वशन दिया है.