गंगा नदी के किनारे मिला युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
चंदौली : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के समीप शुक्रवार को गंगा नदी किनारे रेत पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है. शव मिलने से आस-पास सनसनी फैल गई. हालांकि शव का अभी तक शिनाख्त नही हो पाया है. वही सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस द्वारा बरामद शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के समीप गंगा नदी किनारे रेत पर लेटे हुए एक अज्ञात युवक को आस-पास के लोगो ने देखा. आस-पास के लोगों ने सोचा कि वह आराम कर रहा होगा. घंटो समय बीत गया और चिलचिलाती धूप निकल आई फिर भी वह वहाँ से नही उठा तो आस-पास लोग उसके पास पहुंचे और हिलाने डुलाने का प्रयास किए उसके बाद भी उसके शरीर से कोई हरकत नही हुई. जिसके बाद लोगों को उसकी मौत हो जाने की आशंका हुई. जिसके बाद लोगों ने तत्काल मुगलसराय कोतवाली पुलिस को इस घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई. और युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि शव का शिनाख्त अभी तक नही हो पाया है. पुलिस द्वारा बरामद शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि कटेसर गांव के पास गंगा नदी किनारे एक शव बरामद हुआ है. शरीर के किसी हिस्से पर चोट का निशान नही है. प्रथम दृष्टया लू लगने या हृदय गति रुकने के कारण मौत होने की आशंका है. मृतक की पहचान अभी तक नही हो पाई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव के शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है.


















