बलुआ पुलिस का खुलासा, गेहूं चोरी में दो गिरफ्तार, 4 बोरी गेंहू बरामद, गांव के ही दोनों युवक निकले चोर

272

बलुआ पुलिस का खुलासा, गेहूं चोरी में दो गिरफ्तार, 4 बोरी गेंहू बरामद, गांव के ही दोनों युवक निकले चोर

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र में गेहूं चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 4 बोरी गेहूं भी बरामद कर लिया है। वही पुलिस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

रात में घर के बाहर से उठाई थी बोरियां

जानकारी के अनुसार, ग्राम हुदहुदीपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने 1 मई 2026 को बलुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर दीवार से सटाकर गेहूं की कुछ बोरियां रखी थीं। आरोप है कि 25 अप्रैल की रात करीब एक बजे गांव के ही राजू गोड उर्फ मगरू और विशाल कुमार ने 4 बोरी गेहूं चोरी कर लिया।

मंदिर के पास दबोचे गए आरोपी

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर बलुआ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान 1 मई को ही सुबह करीब 10:50 बजे रमौली काली मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का गेहूं भी बरामद कर लिया।

हुदहुदीपुर के निवासी है आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू गोड उर्फ मगरू पुत्र श्रीकांत गोड़ और विशाल कुमार पुत्र रामसकल, दोनों निवासी ग्राम हुदहुदीपुर थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। इस संबंध में मु.अ.सं. 117/26 के तहत धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह एवं कांस्टेबल रामबाबू राजभर की टीम शामिल रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है।