चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवंश तस्करी करते 7 शातिर गिरफ्तार, 6 गोवंश बरामद
चन्दौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस लगातार गौतस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्रूरतापूर्वक लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे छह राशि गोवंश को बरामद किया है। साथ ही एक पिकअप और तीन मैजिक वाहनों से कुल सात शातिर गौतस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम जेठमलपुर तिराहा, एनएच-2 हाईवे की उत्तरी लेन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वाहन गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं।
तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला
सूचना के आधार पर जब पुलिस ने चार मैजिक वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने की नीयत से वाहनों को चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस टीम की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद पुलिस ने एक बुलेरो पिकअप और तीन मैजिक वाहनों को कब्जे में लेते हुए मौके से छह राशि गोवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया और सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की हुई पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतीश चन्द्र व कन्हई पाल निवासी टेवा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी, शम्भू यादव निवासी कवई पहाड़पुर थाना धानापुर, राजेश यादव निवासी बरहन थाना धीना, सुधीर राय निवासी चकई थाना बलुआ, अशोक गौड़ निवासी नई बाजार महेशुआ थाना सकलडीहा तथा छबिराम कनौजिया निवासी रहपुरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली के रूप में हुई है।
पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से बुलेरो पिकअप संख्या यूपी 73 टी 4153, मैजिक वाहन संख्या यूपी 61 एटी 3029, यूपी 65 डीटी 7991, यूपी 67 एटी 0188, सात मोबाइल फोन तथा चिटबंदी के 850 रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 08/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस बाबत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में गौतस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उप निरीक्षक लालधर यादव, हेड कांस्टेबल मो० नसीरुद्दीन हुमायूं, कांस्टेबल बृजेश चौहान, शंकर प्रसाद, गौरव राय, मनिराम दूबे, संतोष कुमार यादव, गुंजन तिवारी, रुद्र प्रताप शामिल रहे।


















