डीएम ने किया समीक्षा बैठक, भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में भारत माला परियोजना, मुगलसराय-इलाहाबाद थर्ड लाईन डीएफसीसीआईएल के भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई. डीएम ने भारत माला परियोजना के तहत प्रभावित किसानों की जमीन के सत्यापन और उनके मुआवजा दिलाने की कार्यवाही में तीव्रता लाते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया.

प्रभावित किसानों की जमीन का 15 दिनों के अंदर करें सत्यापन
डीएम ने कहा कि ऐसे लेखपाल जो मुआवजा संबंधित कार्य में ढिलाई कर रहे है ऐसे लेखपालों को हटा कर उनके जगह कुशल लेखपालों की तैनाती कर कार्य में प्रगति लाएं. बताया कि परियोजना के तहत प्रभावित जमीन में कुछ गांव में 80% भुगतान किया जा चुका है. शेष का भुगतान अगले महीने तक कराने के निर्देश दिए. डीएम ने कहा कि प्रभावित किसानों की जमीन का सत्यापन कर 15 दोनों के अंदर सूची तैयार करें और उनको उपलब्ध कराते हुए उनको मुआवजा दिलाने की जिम्मेदारी का शत प्रतिशत निर्वहन करें.

डीएम ने कहा कि जहां पर किसी प्रकार समस्या उत्पन्न हो रही है तो मौके पर गठित टीम जाकर निस्तारण करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसी प्रकार रिंग रोड रेलवे थर्ड लाइन में प्रभावित जमीन जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है उसकी रिपोर्ट तैयार कर भुगतान की प्रक्रिया अभिलंब पूर्ण कराने के साथ सरकारी जमीन, तालाब आदि की जमीन को चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए. बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय (वि०रा०) जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, ओ०सी० अविनाश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.


















