खत्म होने वाली है बच्चों की मौज-मस्ती, खत्म कर लें होमवर्क

146

खत्म होने वाली है बच्चों की मौज-मस्ती, फटाफट खत्म कर लें होमवर्क

लखनऊ : यह खबर उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए है. उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल जल्द ही खुलने वाले हैं. बता दें कि यूपी के स्कूलों में 40 से भी ज्यादा दिनों से समर वेकेशन चल रही है. लेकिन अब तापमान में सुधार होने से स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल 25-26 जून तक खोले जाने थे लेकिन गर्मी को देखते हुए समर वेकेशन एक्सटेंड कर दी गई थी.

बता दे कि कक्षा 01 से 8वीं तक के परिषदीय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त स्कूलों में समर वेकेशन खत्म होने वाली है. यहां सभी स्कूलों में 28 जून तक छुट्टी बढ़ा दी गई थी. 28 जून, 2024 को शुक्रवार है. इसलिए माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल 01 जुलाई यानी अगले सोमवार से खोल दिए जाएंगे. अभी तक यूपी के ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री के आस-पास रहने की वजह से स्कूल खोलना संभव नहीं था. इस मौसम में लू व हीटवेव की वजह से बच्चों की सेहत बिगड़ सकती थी.

पूरा कर लें अपना स्कूल होमवर्क

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने अगर अभी तक अपना होमवर्क खत्म नहीं किया है तो अब इस काम में बिल्कुल भी देरी न करें. आपको सलाह दी जाती है कि अपना पूरा होमवर्क इसी हफ्ते खत्म कर लें. अगर आपको यूनिफॉर्म, किताबें आदि खरीदनी हों तो वह काम भी कर लें. बाद में स्टॉक खत्म होने पर परेशानी उठानी पड़ सकती है. अगर मई में आपकी क्लासेस शुरू हो गई थीं तो उस समय पढ़ाया हुआ सिलेबस रिवाइज कर लें और अगर अब नया सेशन शुरू होगा तो पहला चैप्टर पढ़कर क्लास में जाएं.

टीचर्स के लिए पहले खुल जाएंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से दिए गए आदेश के अनुसार, शिक्षकों को पहले से स्कूल आना होगा. वह स्कूल आकर सिलेबस, स्टडी मटीरियल, टाइम टेबल आदि की तैयारी करेंगे और उसके बाद ही बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में समर वेकेशन कत्म होने वाली है. कुछ जगहों पर सीनियर क्लासेस के लिए स्कूल खोले भी जा चुके हैं. वहीं, अन्य में जुलाई के पहले हफ्ते से क्लासेस शुरू होने की पूरी उम्मीद है.