बलुआ पुलिस ने दिखाई तेजी, गैर-जमानती वारंटी घर से गिरफ्तार
चंदौली : अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चंदौली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बलुआ थाना पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पकड़ा गया अभियुक्त आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) के एक गंभीर प्रकरण में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट के तहत वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। बलुआ थाना प्रभारी डॉ. आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
यह थी पूरी कार्रवाई
गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र गोरखनाथ सिंह, निवासी ग्राम टांडा कलां, थाना बलुआ, जनपद चंदौली का निवासी है। उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 15/22, धारा 3/7 EC Act में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे अभियुक्त को उसके घर से धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में बलुआ थाना प्रभारी डॉ. आशीष कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी मारूफपुर उप निरीक्षक तरुण पाण्डेय व हेड कांस्टेबल पवन बिंद शामिल रहे।










