एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठा को किया सीज

502

एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठा को किया सीज

चंदौली : सकलडीहा तहसील क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्र गांव में संचालित ईंट भट्ठा पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है. ईंट भट्ठा से जुड़े जरूरी कागजात न होने पर एसडीएम ने करीब 50 हजार कच्चे व पक्के ईट को ट्रैक्टर व जेसीबी से ध्वस्त करा दिया. वही एसडीएम की इस कार्रवाई से ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

नोटिस के बाद भी भट्ठा संचालक करता रहा नजरअंदाज

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि चहनियां विकास क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्र गांव में एक भट्ठा संचालक द्वारा ना तो प्रदूषण का रजिस्ट्रेशन कराया गया था और न ही रॉयल्टी शुल्क जमा किया गया था. कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी भट्ठा संचालक नोटिस को नजरअंदाज करता रहा. इससे राजस्व का काफी नुकसान हो रहा था.

भट्ठा संचालक नही दिखा पाया कोई कागजात

एसडीएम ने बताया कि नोटिस का समय बीत जाने के बाद भट्ठा पर पहुंचकर कागजात की जानकारी ली गई तो संचालक कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया. लिहाजा कच्चे ईटों पर ट्रैक्टर व पके ईटों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया. कहा कि सरकारी मानक पूरा नहीं करने पर आगे भी ईंट भट्टों पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर खनन अधिकारी गुलशन कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे.