सूर्या हॉस्पिटल की अनोखी पहल, तीन महीने तक नही ली जाएगी परामर्श फीस, जानिए वजह..

804

सूर्या हॉस्पिटल की अनोखी पहल, तीन महीने तक नही ली जाएगी परामर्श फीस, जानिए वजह..

◆ वृक्षारोपण करते मोबाइल में फ़ोटो दिखाने पर नही ली जाएगी परामर्श शुल्क

◆ चिकित्सक दिवस के अवसर पर शुरू की गई पहल

◆ अगले तीन महीने तक अस्पताल में यह व्यवस्था रहेगी जारी

चंदौली : जिला मुख्यालय स्थित सूर्या हॉस्पिटल ने हरियाली से रिश्ता जोड़ लिया है. या यूं कहें तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखी और नेक पहल किया है. बृक्षारोपण करते अपनी फ़ोटो मोबाइल से दिखाने पर हॉस्पिटल द्वारा परामर्श फीस नही ली जाएगी. सूर्या हॉस्पिटल के संचालक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गौतम त्रिपाठी व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ यशी त्रिपाठी ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर यह मुहिम शुरू किया गया है. जो अगले तीन महीने तक जारी रहेगी.

पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

सूर्या हॉस्पिटल के संचालक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौतम त्रिपाठी ने बताया कि धरती ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है. हरियाली दिनों-दिन घटती जा रही है. इससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है. असंतुलित हो रहे हैं पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधों का रोपण नितांत जरूरी हो गया है. पेड़-पौधे ही हमारे पर्यावरण को बचा सकते हैं. अपने इस अभियान के अंतर्गत अगले तीन महीने तक जो भी बृक्षारोपण करते अपनी फ़ोटो मोबाइल से दिखाएगा उससे परामर्श फीस नही ली जाएगी.