ट्रेन के आगे प्रेमी युगल ने कूदकर दी जान, घटना के बाद रेलवे महकमे में मचा हड़कंप

236

ट्रेन के आगे प्रेमी युगल ने कूदकर दी जान, घटना के बाद रेलवे महकमे में मचा हड़कंप

चंदौली : सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल के सुसाइड का मामला सामने आया है, घटना के बाद रेलवे महकमें में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुँची जीआरपी ने दोनों के क्षत-बिछत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर डीडीयू रेल मंडल के सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल काफी देर तक बैठे रहे. इस बीच देखते ही देखते 12380 डाउन सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी. जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं रेलकर्मी व अन्य यात्री सकते में आ गए. सूचना के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुँच गई और दोनों के छत विछत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों शवों के शिनाख्त में जुटी है.

स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक-युवती के रन ओवर की जानकारी हूटर और वॉकी-टाकी के माध्यम से प्राप्त हुई है. आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी गई, शव को पीएम हाउस रवाना किया गया है.

इस बाबत सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को रेलवे स्टेशन सैयदराजा जनपद चंदौली के प्लेटफार्म नम्बर 3 के सामने ट्रेन से कटकर एक युवक और एक युवती की मृत्यु हो गई है. प्रथम दृष्टया यह प्रेमी प्रेमिका बताएं जाते है और इनके द्वारा आत्महत्या किया जाना पाया जाता है. यह घटना स्थल रेलवे स्टेशन सैयदराजा का है, जो जीआरपी मुगलसराय के क्षेत्र अधिकार में आता है. जीआरपी द्वारा विधिक कार्रवाई प्रचलित है.