ठंढ का कहर! ठंढ लगने से युवक की मौत

95

ठंढ का कहर! ठंढ लगने से युवक की मौत

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सुरतापुर के रहने वाले 32 वर्षीय पंकज यादव की बुद्धवार की रात में ठंड लगने से मौत हो गयी. वही इस घटना से घर मे कोहराम मच गया.

सुरतापुर गांव के रहने वाले पंकज यादव पुत्र स्व० चंद्रशेखर शाम को शौच करने के लिए बाहर गये हुए थे. ठंड लगने से अचानक पेट में दर्द उठा. परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियाँ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर चिकित्सको ने जाँच कर मृत घोषित किया. परिजन वापस घर लेकर आए. युवक की एक तीन वर्ष की बेटी व 6 वर्ष का बेटा है. मृतक के पिता की मौत बहुत पहले ही हो चुकी हैं. इस घटना से पत्नि एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.