बाल्मीकि इंटर कॉलेज में शिक्षण गोष्ठी का हुआ आयोजन

126

बाल्मीकि इंटर कॉलेज में शिक्षण गोष्ठी का हुआ आयोजन

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज में शुक्रवार को मण्डलीय सम्मेलन (वाराणसी मण्डल) एवं शिक्षण गोष्ठी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद चेत नारायण सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सम्मेलन में उपस्थित वाराणसी मण्डल के चन्दौली, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, मीरजापुर आदि जनपदों से आये पदाधिकारियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि एवं अन्य अतिथियों को प्रदेश मंत्री, सम्मेलन संयोजक, प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप तिवारी ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया. वही पेंशन के लिए 1967-68 आंदोलन के समय जेल गये शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेत नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान की चिंता छोड़कर भविष्य की चिंता के लिए आंदोलन में जेल गये शिक्षकों को नमन है. आज इनके कारण हम शिक्षकों का कार्य चल रहा है. इनको सम्मानित करने का भाग्य बड़े ही सौभाग्य से मिलता है. संघर्ष के दम पर ही प्रदेश के मध्यमिक शिक्षकों को बहुत सी उपलब्धियां प्राप्त हुई है. आज सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है और शिक्षा का तेजी से बाजारीकरण हो रहा है. गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही अपनी समस्यायों को एकजुट होकर संघर्ष करें.

विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद एवं सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग हरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समाज में बच्चो के साथ अपने समाज के समस्याओं की लड़ाई लड़ना उनका प्रथम कर्तव्य है. विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में आंदोलन की चर्चा की गई है। इस संगठन का निर्माण शिक्षकों का सम्मान होना है. समाज मे शिक्षकों की भूमिका अहम है. हमारी सेवा सुरक्षा जरूरी है. जमीनी आंदोलन के बाद सेवा सुरक्षा मिली तो पुरानी पेंशन भी बहाल होगी.

इस अवसर पर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, धनंजय सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, मनोज वर्मा, अनिरुद्ध त्रिपाठी, सुधाकर सिंह, नरसिंह सिंह, बीरेंद्र सिंह, महेंद्र पाण्डेय, उपेंद्र सिंह, मंगल चरण त्रिपाठी, बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे. संचालन प्रदीप सिंह व स्वयं सेवक सिंह ने संयुक्तरूप से किया. स्वागत प्रबन्धक श्याम सुंदर सिंह ने किया.