छात्रा की कलाकारी देख आश्चर्य चकित हुए प्रबन्धक, छात्रा से प्रभावित होकर निःशुल्क शिक्षा का किया एलान

65

छात्रा की कलाकारी देख आश्चर्य चकित हुए प्रबन्धक, छात्रा से प्रभावित होकर निःशुल्क शिक्षा का किया एलान

चंदौली : चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज की छात्रा नैनसी ने मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबन्धक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह की हूबहू अपने हांथो से तस्वीर बनाकर प्रबन्धक को प्रदान किया. इस कला से प्रसन्न होकर प्रबन्धक ने छात्रा को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का एलान किया.

खण्डवारी देवी इंटर कालेज की कक्षा 11 ए4 की छात्रा पढ़ने में अव्वल है. पढ़ाई के साथ-साथ कला बनाने में भी माहिर है. छात्रा ने चहनियां स्थित मां खण्डवारी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के प्रबन्धक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह की हूबहू तस्वीर केवल स्केच पेन से बनाकर कालेज में प्रदर्शित किया, और प्रबन्धक को तस्वीर प्रदान किया. कालेज में तस्वीर देख सभी अध्यापकों ने छात्रा की सराहना किया. छात्रा द्वारा और भी तस्बीर बनाया गया है. छात्रा की कला से प्रसन्न होकर प्रबन्धक ने निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का एलान किया. इस दौरान प्रबन्धक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान तभी पूरा होगा जब ऐसे छात्राओं का सम्मान हो. इनके अंदर छिपी प्रतिभा उजागर करे. छात्रा के भविष्य के लिए विद्यालय परिवार हर स्तर पर तैयार है.