एसपी ने 3 निरीक्षक व 6 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, जानें कहा किसको मिली तैनाती
चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 3 निरीक्षक व 6 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है. जिसमें निरीक्षक दयाराम गौतम अतिरिक्त निरीक्षक थाना चंदौली को प्रभारी निरीक्षक थाना इलिया बनाया गया है. प्रभारी निरीक्षक थाना इलिया हरिश्चंद्र राम को पुलिस लाइन भेजा गया है. प्रभारी निरीक्षक थाना कि चकरघट्टा धीरेंद्र प्रताप सिंह को अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है. वही प्रभारी मीडिया सेल उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद को थानाध्यक्ष चकरघट्टा बनाया गया है. उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष धानापुर बनाया गया है. वही थानाध्यक्ष धानापुर उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है.

चौकी प्रभारी भी बदले गए
उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला थाना शहाबगंज से चौकी प्रभारी जलीलपुर थाना मुगलसराय बनाया गया है. उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी जलीलपुर थाना मुगलसराय से चौकी प्रभारी कूड़ाबाजार थाना मुगलसराय बनाया गया है. वही चौकी प्रभारी कूड़ाबाजार थाना मुगलसराय उप निरीक्षक ब्रहमाशंकर राय को थाना शहाबगंज भेजा गया है.



















