रोजगार सेवक संघ ने किया बैठक, बनाई रणनीति
चंदौली : चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में सोमवार को रोजगार सेवक संघ ने संगठन की मजबुती सहित विभिन्न मुद्दों व हो रहे उपेक्षा को लेकर बैठक किया.

इस दौरान रोजगार सेवक संघ की अध्यक्ष सावित्री सिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सेवको के उपर उपेक्षा किया जा रहा है. संगठन द्वारा आगामी लखनऊ में अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन व अन्य प्रदेशों के रोजगार सेवको के पक्ष में लिये गये निर्णय पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा. वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार सेवको के पक्ष में की गयी घोषणाओ का एचआर पालीसी, 15 दिन अवकाश, 6 माह प्रसुति महिलाओं का अवकाश, ई० पी० एफ० कटौती का पैसा रोजगार सेवक के खाते में आने को लेकर अधिकारीयों का पालन न किया जाना, विगत चार महीने से मानदेय न मिलने से हम रोजगार सेवक बहुत ही मुश्किलो का सामना कर रहे हैं. जबकि हम रोजगार सेवक समय से कार्यालय पहुंचकर अपने कर्तव्यो का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं. इसके बावजूद भी हम लोग उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं. यदि हमलोगों की मांगे न मानी गयी तो बृहद रूप से धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे.
बैठक में रविशंकर, रीमा सिंह, अशोक यादव, रेखा, महेंद्र, अरुण, मनोज यादव, रविन्द्र यादव, पवन शर्मा, बिरेंद्र यादव, सुनीता, अरविंद प्रजापति, गुप्त नाथ, दिवाकर, रामानुजन, रामचंद्रर आदि लोग मौजूद रहे. संचालन रामअवतार चौहान ने किया.


















