स्वच्छ चहनिया सुंदर चहनिया को लेकर व्यापार मंडल की हुई बैठक
चंदौली : चहनिया स्थित व्यापार मंडल के महामंत्री रामविलास गुप्ता के आवास पर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार की शाम को संपन्न हुई. जिसमें दुर्गा-पूजा, मूर्ति स्थापना एवं मूर्ति विसर्जन तक साफ-सफाई व नियमित साफ-सफाई आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया.

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव ने कहा कि चहनिया को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सभी लोगों की सहमति व सहयोग जरूरी है. जिसमें कूड़ा फेंकने के लिए गाड़ी, तेल, ड्राइवर व सहकर्मी का खर्च कस्बा से वहन होगा. जिसमें हर दुकानदार सब्जी, ठेला, खोमचा आदि से खर्च उठाया जाएगा. कस्बा में हैंड विल छपवाकर बाटा जाएगा. जो भी कूड़ा होगा पात्र में भरकर अपने घर के सामने रखेंगे. कूड़ा गाड़ी घर के सामने रोकने पर उसमें खुद ही डालेंगे. यह कार्यक्रम बिना सभी के सहयोग से नहीं होगा. यह एक प्रकार से राष्ट्रीय कार्यक्रम की भावना से संचालित होगा. इसमें व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही है.
बैठक में पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, रामविलास गुप्ता, योगेंद्र मिश्रा, डाo अजय सिंह, गुलाब साहू, प्रधान पति सतीश गुप्ता, आनंद सिंह ,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, विजय प्रसाद एडवोकेट सहित आदि लोग मौजूद रहे.


















