चंदौली पुलिस ने काटा 203 वाहनों का चालान, वसूले जाएंगे 2 लाख 63 हजार 500 रुपये जुर्माना

161

चंदौली पुलिस ने काटा 203 वाहनों का चालान, वसूले जाएंगे 2 लाख 63 हजार 500 रुपये जुर्माना

चंदौली : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चंदौली पुलिस लगातार प्रयासरत है. जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा बिना साइलेंसर, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उलंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है. इसी के क्रम में आज 203 वाहनों का चालान किया गया. साथ ही 02 लाख 63 हजार पांच सौ जुर्माना वसूला गया. पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है. वही चंदौली पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया.

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में यातायात टीम व जनपदीय थाना पुलिस द्वारा रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना साइलेंसर, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उलंघन करने वाले, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 203 वाहनों का चालान करते हुए 263500 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. साथ ही विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया.

यातायात नियमों का उलंघन करने पर इन वाहनों का हुआ चालान

मोटरसाइकिल पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, नो पार्किंग, बिना इंश्योरेंस, गलत नम्बर प्लेट, यातायात नियमों का उलंघन, लाइसेंस न होना, बिना फिटनेस, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाना सेफ्टी बेल्ट सहित अन्य नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई.