ब्लॉक प्रमुख ने किया बाढ़ राहत सामग्री का वितरण
चंदौली : बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त पीड़ितों की सुध लेते हुए जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के निर्देश पर एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में शासन ने चहनियां क्षेत्र के हसनपुर तीरगाँवा स्थित निषाद बस्ती में ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल द्वारा 95 लाभार्थियों को बाढ़ राहत सामग्री, किट का वितरण किया. किट में 5 किलो लाई, 10 किलो आलू, 10 किलो आटा, 1 लीटर सरसो तेल, मसाला, माचिस, 5 किलो प्याज़, साबुन, निरमा पाउडर आदि सामान पैक था.

बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करते हुए ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि योगी सरकार जो कहती है वो करती है. शासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया. हर गरीब के साथ योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है. हर आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये शासन अपने संकल्प लेकर सबका साथ सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए हम सब कार्यकर्त्ता सेवा भाव में प्रयत्नशील है.
इस दौरान लाभार्थियों के अतिरिक्त नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, लेखपाल दीपराज पंकज, प्रवीण , चन्दन यादव, बीडीसी रविकांत चौहान, सुड्डू यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे.


















