बाबा कीनाराम जन्मोत्सव से घर जा रहे युवक की मौत, एक युवक गम्भीर घायल

592

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव से घर जा रहे युवक की मौत, एक युवक गम्भीर घायल

चंदौली : धानापुर थाना क्षेत्र के निदिलपुर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वही दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया. वही तीसरे युवक को हल्की चोट लगी है. तीनों युवक बाबा कीनाराम जन्मोत्सव से घर वापस जा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही गंभीर घायल युवक को ट्रामा सेंटर भेजवाया. जहाँ उसका ईलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार तीन युवक जिसमें रितेश कुशवाहा (20 वर्ष) पुत्र चंद्रशेखर कुशवाहा निवासी भतीजा थाना सैयदराजा, राहुल कुशवाहा (15 वर्ष) पुत्र छोटू कुशवाहा निवासी धानापुर थाना धानापुर व रोहित गुप्ता (15 वर्ष) पुत्र कैलाश गुप्ता निवासी धानापुर थाना धानापुर रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम धाम से दर्शन-पूजन कर रात्रि 11:00 बजे चहनियां धानापुर मार्ग से घर वापस जा रहे थे. जैसे ही वह निदिलपुर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक ब्रेक लगाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. जिससे रितेश कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई. वही राहुल कुशवाहा को गंभीर चोट लग गई. रोहित गुप्ता को साधारण चोटें आई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही गम्भीर घायल युवक को ट्रामा सेंटर भेजवाया.

इस बाबत धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल से बाबा कीनाराम धाम से घर वापस जा रहे थे. अचानक ब्रेक लगाने की वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. जिससे घटना स्थल पर ही रितेश कुशवाहा की मौत हो गई. वही राहुल कुशवाहा को गंभीर चोट लगने की वजह से ट्रामा सेंटर भेजवाया गया है. जहाँ उसका ईलाज चल रहा है. तीसरे युवक रोहित गुप्ता को साधारण चोट लगी है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अन्य कार्रवाई प्रचलित है.