टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे, कहा- टैबलेट के जरिए तकनीकी शिक्षा में मिलेगी सहुलियत

786

टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे, कहा- टैबलेट के जरिए तकनीकी शिक्षा में मिलेगी सहुलियत

चंदौली : सरकार छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है. छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए टेबलेट का वितरण कराया जा रहा है. इससे छात्र घर बैठे अपनी आवश्यकता के अनुसार आनलाइन पुस्तकों से पढ़ाई कर सकेंगे. इसी क्रम में चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बतौर मुख्यातिथि लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के प्राचार्य उदय भान मिश्रा ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यातिथि ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया. वही टैबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे.

टेबलेट वितरण करते हुए प्राचार्य उदयभान मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा के क्षेत्र में यह योजना सबसे बेहतर है. इसमें सभी छात्र-छात्राओं को डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई करने में काफी सहूलियत मिलती है. कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है. कहा कि छात्र-छात्राएं इसका सदुपयोग करते है तो निश्चित तौर पर टैबलेट लाभदायक साबित होगा. वही छात्र-छात्राओं ने कहा कि वह इनका उपयोग पढ़ाई में करेंगे जिससे आगे की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे.

इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक आनंद आर तिवारी सोनू, परमात्मा वर्मा, नदीश तिवारी, अमित शर्मा, प्रणव त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, अवधेश तिवारी, कल्लू यादव, प्रदीप प्रजापति, होरी यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे.