पिकअप वाहन से वध हेतु ले जाए जा रहे 9 मवेशी बरामद, 2 गोतस्कर गिरफ्तार

398

पिकअप वाहन से वध हेतु ले जाए जा रहे 9 मवेशी बरामद, 2 गोतस्कर गिरफ्तार

चंदौली : तस्करी कर पिकअप वाहन से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 9 राशि गोवंश को बलुआ पुलिस ने पकड़ा है. साथ ही पिकअप में सवार दो शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर अखिलेश यादव उर्फ राजू पुत्र जयनाथ यादव निवासी चिटको थाना चंदवक जनपद जौनपुर और दूसरा तस्कर दिवाकर कनौजिया पुत्र स्व० बाबू नाथ कनौजिया निवासी सिस्टी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी का रहने वाला बताया गया है. वही पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों गौ तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र मय हमराह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो पिकअप में कुछ गोवंशों को क्रूरता पूर्वक लादकर चौबेपुर वाराणसी की तरफ से बलुआ पुल के रास्ते आ रहे हैं, जिन्हें वध हेतु चंदौली के रास्ते बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा लक्ष्मणगढ़ मोड़ के पास आ रही दो पिकअप को घेरा बंदी करके पकड़ लिया गया. पुलिस कब्जे में लिए गए दोनों वाहनों से 9 मवेशियों के साथ दो शातिर पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. वही पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि घूम-घूम कर गांवो से गोवंशों को एकत्र कर अपने वाहन पर लादकर पश्चिम बंगाल राज्य में वध हेतु ले जाते है. साथ ही अच्छे दामों पर बेच देते है. जिससे अच्छी खासी आमदनी होती है. जिसके पैसों से अपना जीवन व्यतीत करते है.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उ०नि० शैलेश कुमार यादव, उ०नि० अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी कैलावर, उ०नि० राम बिहारी सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल रोहित यादव, कांस्टेबल रामजी पाण्डेय शामिल रहे.