एसपी आदित्य लांग्हे ने किया तबादला, बदले गए थाना बलुआ और सैयदराजा के प्रभारी

550

एसपी आदित्य लांग्हे ने किया तबादला, बदले गए थाना बलुआ और सैयदराजा के प्रभारी

चंदौली : जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने पांच पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. वही गैर जनपद स्थानांतरण होने की वजह से थाना बलुआ प्रभारी शैलेश कुमार मिश्र को हटाकर अशोक कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष बलुआ बनाया गया है. वही कार्यकाल पूर्ण होने की वजह से सैयदराजा थाना प्रभारी सत्य नारायण मिश्र की जगह मुकेश कुमार तिवारी को प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा बनाया गया.

निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा बनाए गए. सत्यनारायण मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा से पुलिस कार्यालय भेजे गए. शैलेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ से पुलिस कार्यालय भेजे गए. अशोक कुमार मिश्रा पुलिस लाइन से थाना अध्यक्ष बलुआ बनाए गए. अरविंद कुमार यादव निरीक्षक अपराध थाना सैयदराजा से प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वायड बनाए गए. सैयद हुसैन मुंतजर निरीक्षक अपराध थाना बलुआ से हटाकर पुलिस कार्यालय से संबध किया गया है.