मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने विष्णु कांत अग्रवाल
चंदौली : रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति विभिन्न स्तरों पर रेल उपयोगकर्ताओं हेतु सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए परामर्श मुहैया कराती है. समिति यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाओं में सुधार लाने के लिए रेलवे को परामर्श देती है. इसी क्रम में रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के कैलाशपुरी निवासी विष्णु कांत अग्रवाल को नामित किया गया है. रेलवे विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं.

बता दे कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के कैलाशपुरी निवासी विष्णु कांत अग्रवाल को डीडीयू मण्डल पर दो वर्ष की अवधि के लिए मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है. इस बाबत विष्णु कांत अग्रवाल ने कहा कि उनको मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वह पूरी लगन एवं निष्ठा से करेंगे. वही विष्णु कांत अग्रवाल को पूर्वोत्तर रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर इनके परिजनों शुभचिंतकों सहित नगरवासियों ने भी हर्ष व्यक्त किया है.












