कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक, एसडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

321

कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक, एसडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में एक से तीन सितंबर (तीन दिवसीय) को होने वाले बाबा कीनाराम के 425वें जन्मोत्सव समारोह को लेकर मठ सभागार में बुधवार की शाम को सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सड़क बिजली, पानी, साफ-सफाई, चिकित्सा आदि कार्यो को लेकर समीक्षा किया गया. वही एसडीएम ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. साथ ही बाबा कीनाराम मठ जन्मोत्सव संयोजक अजीत सिंह ने जन्मोत्सव समारोह की व्यवस्थाओं के बारे में एसडीएम से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द कार्य करवाने के लिए कहा.

बैठक में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बाबा कीनाराम धाम जाने वाले सभी मार्ग मरम्मत नहीं होने पर व बिजली विभाग द्वारा मठ के सामने लटके तार नहीं हटाये जाने पर दोनों विभाग के एक्सईएन, ऐई व जेई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ जिला अधिकारी को अवगत कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा. तीन दिनों तक स्वास्थ्य कैम्प व स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर मौजूद रहने का निर्देश दिया. कहा कि किसी को इमरजेंसी पड़ने पर परेशानियां न होने पाये. वहीं, फायर बिग्रेड अग्नि समन, नगरपालिका, खाद्य सुरक्षा, जिला पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग से बात कर पानी टैंकर, सामुदायिक शौचालय, जिला पंचायत से गेस्ट हाउस, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा मोबाइल, पीडब्ल्यूडी विभाग से बाबा कीनाराम जाने वाले सभी मार्गों को मरम्मत, बिजली विभाग को पांच दिनों तक निर्बाध बिजली सप्लाई व लटके हुए सभी तारो को हटाने, खंड विकास अधिकारी व एडीयो पंचायत अधिकारी से मठ अंदर बाहर दो सौ सफाई कर्मचारी लगा कर साफ-सफाई कराये जाने, बलुआ पुलिस से दर्शन करने के दौरान अंदर व बाहर सादे कपड़े में पुलिस कर्मी व महिला कर्मी के साथ साथ सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिस के जवान व महिलाओं व बालिकाओं कि सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मी लगाये जाने का निर्देश दिया. एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि तीन दिवसीय बाब कीनाराम महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी. कार्य के दौरान किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कार्यवाही किया जायेगा. समीक्षा के दौरान कामो में तेजी से करने का निर्देश दिया.

बैठक में संयोजक अजीत सिंह, वाराणसी क्रि कुंड महिला संगठन अध्यक्ष रुबी सिंह,मठ प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, तहसीलदार अजीत सिंह,खंड विकास अधिकारी प्रकाश प्रसाद, एडीओ पंचायत अधिकारी राकेश दिक्षित, बिजली विभाग एक्सईएन विपीन कुमार,पीडब्ल्यूडी विभाग ऐई शैलेन्द्र कुमार, जेई अशोक कुमार, बलुआ थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा, चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, अशोक मौर्या, शिवशंकर पांडेय, देवदत्त पांडेय, आरा रोशन, जयप्रकाश सिंह , कपिल देव पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे.