गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चन्दौली पुलिस को मिली सफलता

84

गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चन्दौली पुलिस को मिली सफलता

चन्दौली : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चन्दौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को ग्राम जमुनीपुर स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस टीम ने बुधवार को थाना चन्दौली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 418/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त विकास कुमार यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम जमुनीपुर तथा शुभम प्रजापति (18 वर्ष), निवासी विसुन्धरी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विकास कुमार यादव के विरुद्ध पहले से गंभीर धाराओं में दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शुभम प्रजापति के विरुद्ध भी मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, आरक्षी आदर्श यादव तथा आरक्षी सागर यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।