अवैध असलहों का बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से पिस्टल, कारतूस बरामद

521

अवैध असलहों का बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से पिस्टल, कारतूस बरामद

◆ सदर कोतवाली पुलिस का गुडवर्क

◆ अवैध असलहों के सौदागर को पुलिस ने दबोचा

◆ पांच पिस्टल, पांच कारतूस बरामद

चंदौली : मध्यप्रदेश में बने अवैध हथियार लाकर चंदौली और आसपास के जनपदों में बेचने वाले एक शातिर तस्कर को सदर कोतवाली पुलिस व सर्विलांस/स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 5 पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार तस्कर दो बार अवैध असलहों की तस्करी कर चुका था. तीसरी बार असलहों की खेप को लेकर आ रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार थाना चंदौली पुलिस व सर्विलांस स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जगदीश सराय ओवरब्रिज के पास में एक व्यक्ति एक काले पिट्ठू बैग के साथ खड़ा है. जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है. उपरोक्त सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, सर्विलांस/स्वाट प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल मय हमराह द्वारा जगदीश सराय ओवर ब्रिज की ओर आगे बढ़े. संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देख भागने का प्रयास करने लगा. जिसपर मौजूद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान राजू यादव पुत्र कमला यादव निवासी अमहर, थाना बड़ेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई. जिसके कब्जे से पांच पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक आईफोन और 150 रुपए नगद बरामद हुआ. जिसके आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसके कब्जे से बरामद पिस्टल मध्य प्रदेश के खंडवा जनपद से कम मूल्य पर खरीद कर आ रहा था. वाराणसी चंदौली व आसपास के जनपदों में अधिक मूल्य पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा लेता हूं. आज भी चंदौली में किसी व्यक्ति को तमंचा बचने के लिए इंतजार ही कर रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया.

अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के खंडवा जनपद से तस्करी करके असलहे को ला रहा था. और यहाँ पर अच्छी कीमत पर बिक्री करता था. पूछताछ में बताया कि यह तीसरी बार असलहों की खेप लेकर आ रहा था. दो बार यह असलहों की तस्करी कर चुका है. तीसरी बार पुलिस ने दबोच लिया है. इसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. इसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है. न्यायालय में प्रेषित कर इसका रिमांड लिया जाएगा.

पुलिस टीम में गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक चंदौली, हरि नारायण पटेल प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस/स्वाट, उप निरीक्षक रावेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, सहजानंद चौधरी, संतोष कुमार, बिजेंद्र सिंह, प्रीतम कुमार, रामानंद यादव, राणा प्रताप सिंह, देवेंद्र सरोज, आनंद सिंह, मंटू कुमार सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार मिश्रा, मनीष कुमार प्रसाद, गणेश तिवारी संदीप कुमार, मनोज कुमार यादव शामिल रहे.