सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्देशिया की हुई मौत

527

सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्देशिया की हुई मौत, समर्थकों में शोक की लहर

◆ नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्देशिया का आकस्मिक निधन

◆ भाजपा के सिम्बल पर बनी थी अध्यक्ष

◆ समर्थकों में शोक में शोक की लहर

चंदौली : सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्देशिया का आकस्मिक निधन हो गया. डायरिया की शिकायत के वजह से वाराणसी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. घटना की सूचना के बाद शोक की लहर दौड़ गई. वही श्रधांजलि देने के लिए समर्थकों का तांता लग गया.

सैयदराजा नगर पंचायत पिछड़ी महिला होने के कारण भाजपा के सिंबल से विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू कबाड़ी की पत्नी रीता मद्धेशिया चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बनी थी. जानकारी के अनुसार रीता मद्धेशिया डायरिया के चपेट में आ गई थी. जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. वही इस घटना को लेकर समर्थकों में शोक व्याप्त है.