डंपर ट्रक की चपेट में आने से मां बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

348

डंपर ट्रक की चपेट में आने से मां बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली : अलीनगर थाना क्षेत्र के चन्दरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 पर अज्ञात डंपर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. वही स्कूटी पर बैठे 8 वर्षीय शुभम भी घायल हो गया. घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर NHAI की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान लाल बहादुर मौर्या 39 वर्ष व नगीना देवी 65 वर्ष के रूप में हुई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही घायल शुभम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव निवासी लाल बहादुर मौर्य अपनी मां नगीना देवी व 8 वर्षीय शुभम को लेकर वाराणसी से स्कूटी पर सवार होकर नेशनल हाईवे 19 से होते हुए चंदौली जा रहे थे. अलीनगर थाना क्षेत्र के चन्दरखा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि अज्ञात डंपर की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही घटना में 8 वर्षीय शुभम घायल हो गया. वही डंपर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर NHAI की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.