यूपी में डिप्टी एसपी का डिमोशन, बनाया गया सिपाही, महिला सिपाही के साथ मना रहे थे रंगरेलियां, जांच के बाद हुई कारवाई
लखनऊ : लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद उन्नाव के सीओ को डिमोट कर सिपाही बना दिया गया है. जांच के बाद 18 जून को विभाग ने निर्देश दिया था. शनिवार को आदेश जारी किया गया. मामला 2021 का है जब सीओ छुट्टी लेकर कानपुर के होटल में एक महिला सिपाही के साथ पकड़े गए थे. इसके बाद से ही जांच चल रही थी.

जानकारी के मुताबिक कृपा शंकर कनौजिया बीघापुर उन्नाव में क्षेत्राधिकारी थे. जिन्हें अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर अधिकारी पद से आरक्षी के पद पर तैनात किया जा रहा जा रहा है. कृपा शंकर कनौजिया को वाहिनी व्यवस्था के आधार पर पीएसी के एक दल में नियुक्त किया गया है. इस वक्त उनकी 26वीं बटालियन के सिपाही के तौर पर पीएससी गोरखपुर में है. महिला के सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए कृपाशंकर कनौजिया 2021 छुट्टी लेकर अपना सीयूजी और पर्सनल मोबाइल बंद करके गायब हो गए थे. उनकी पत्नी ने कॉल किया तो उनका नम्बर स्वीच ऑफ आया. इसपर उन्होंने हत्या की आशंका जताकर शिकायत दर्ज कराई. फिर सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस कराई गई. तब कृपाशंकर कानपुर में महिला सिपाही के साथ एक होटल में पकड़े गए. जिसके बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) ने निलंबित कर दिया था. तब से उन पर विभागीय जांच चल रही थी. घटना के वक्त कृपाशंकर कनौजिया उन्नाव के बीघापुर में सीओ पद पर तैनात थे. इस मामले के बाद पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई थी. अब जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है.

















