कीनाराम जन्मोत्सव के अंतिम दिन बिरहा का हुआ आयोजन, कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने कलाकारों को किया सम्मानित
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 425वें जन्मोत्सव को तीसरी संगीत संध्या को मठ परिसर के बाहर मेला क्षेत्र में बने हुए सांस्कृतिक मंच पर मसान आरती के साथ सांस्कतिक कार्यक्रम शुरू हुआ. वही रात्रि 09;00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक बिरहा का शानदार मुकाबला गायक सुधीर लाल यादव एवं रबीना रंजन के बीच में हुआ. जिसमें कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह द्वारा 50 हजार रुपये का पुरस्कार राशि की घोषणा की गई. वही कलाकारों द्वारा सर्व प्रथम बाबा कीनाराम के भजन और सोहर गीत के साथ बिरहा प्रारम्भ हुआ.

बिरहा के दोनों कलाकारों ने महाभारत से प्रकरण उठाया. फिर आध्यात्मिक और बीर रस प्रस्तुत किया. कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने दोनों कलाकारों को 25-25 हजार रुपये देकर प्रोत्साहित किया. वही अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान लाखों की संख्या में श्रोताओं से मेला क्षेत्र भरा पड़ा था. इस दौरान महादेव एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर धनन्जय सिंह, प्रभात पाठक, पंकज पाण्डेय, अशोक कुशवाहा, दिनेश सोनकर, अभय कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे.


















