चहनियां ब्लॉक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव को हाईकोर्ट ने किया खारिज, समर्थकों में खुशी की लहर, पढ़े खबर..

703

चहनियां ब्लॉक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव को हाईकोर्ट ने किया खारिज, समर्थकों में खुशी की लहर

चंदौली : विगत कई महीनों से चहनियां ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर काफी उठापटक की स्थिति के बाद आखिरकार उच्च न्यायालय इलाहाबाद का फैसला वर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल के पक्ष में आने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख अरुण जायसवाल को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. वहीं अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस दौरान प्रमुख ने बुराई पर सच्चाई की जीत बताते हुए विपक्षियों को आड़े हाथ लिया.

ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर आरोप का दौर था जारी

विदित हो कि चहनियां ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर लोग एक दूसरे पर लगातार आरोप मढ़ते नजर आ रहे थे. चंदौली सहित आस-पास के जनपद के लोगों की भी निगाहें चहनियां ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर टिकी हुई थी. कुछ दिन पूर्व ही कोरम पूरा न होने के कारण बजट सत्र की बैठक स्थगित हो गई थी. जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक गुट बजट सत्र की बैठक का विरोध भी किया था. हालाँकि प्रमुख अरुण जायसवाल अपने दावे पर अडिग दिखे थे. उनका कहना था कि आज भी 85 क्षेत्र पंचायत सदस्य हमारे साथ हैं. वहीं सोशल मीडिया के पृष्ठभूमि पर लगातार एक दूसरे पर लोग आरोप मढ़ते नजर आ रहे थे.

क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार प्रतिनिधीयों से प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने डीएम के आदेश को सही माना. कुछ लोगों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दिया गया था. जिसकों उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया. इस खुशी में बीडीसी भाइयों ने फोन करके मुझे बुलाया. और हम सभी मिठाई एक दुसरे को खिलाकर खुशियां मना रहे है. कहा कि हमारा दो वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ है. हम यही चाहते है कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर आवें और बजट पास करके क्षेत्र का विकास कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का काम करें. वही बजट सत्र की बैठक को लेकर कहा कि शीघ्र ही इसका डेट क्लियर कर देते है.

यूपी में ब्लॉक चहनियां को नम्बर 1 बनाने की अपील

ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि 105 बीडीसी पहले भी मेरे थे और आज भी मेरे है. कुछ बीडीसी सदस्यों को गुमराह करके एक गलत अफवाह बनाकर के साजिश के तहत तूल पकड़ा दिया गया था. मेरे पास 80 से 85 सदस्य है पहले भी थे और आज भी है. कहा कि चार जुलाई की बैठक में कुछ विरोधी पार्टी के नेता और कुछ अराजगतत्व जो क्षेत्र में विकास नही चाहते है. बीडीसी भाइयों को बैठक में आने से रोकने का काम किया. अगर वे नही रोके होते तो उसी दिन 75 से 80 बीडीसी आकर के कार्य योजना पास कर देते. कहा कि आज मैं पुनः उसी बात को दोहरा रहा हूँ. मेरा बीडीसी भाइयों से निवेदन है की किसी के बहकावें में न आएं. क्षेत्र पंचायत सदस्य आप है. बैठक आपकी है इसलिए बैठक में आइए. डायरेक्ट मुझसे बात कीजिए और विकास कार्य की नई इबारत दो वर्ष में बनाकर के पूरे उत्तर प्रदेश में चहनियां विकास खंड को नम्बर एक पर पहुंचाने का काम करें.

इस दौरान प्रधानपति सतेंद्र सिंह बब्बू, संदीप सिंह फौजी, बालमुर्ति यादव, ग्रिजेश सिंह, डोमन राम, अजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकांत चौहान, बंशीधर निषाद, रंगीले प्रसाद, हरिदास निषाद, अमित पासवान, अखिलेश , हजारी, सौरभ, राकेश राम, जशवंत पासवान आदि लोग मौजूद रहे।