दो मोटरसाइकिल आपस मे टकराई, एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

135

दो मोटरसाइकिल आपस मे टकराई, एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के रमौली गांव के समीप शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक फैजल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार फैजल अहमद, जो भागलपुर (बिहार) का रहने वाला है, इन दिनों नौदर गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। शनिवार को किसी काम से वह चहनियां गया था और वापस लौटते समय रमौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फैजल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तुरंत चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।