तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक कि मौत, दो घायल
चंदौली : जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नौगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहो दो अन्य घायल हो गए. एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वही सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगावां गांव निवासी 22 वर्षीय राम आशीष अपने मित्र सोनू के साथ बाइक से कहीं गया हुआ था. देर शाम दोनों, बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकलें थे. इस बीच सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचें और घायलों को उठाया. लोगों ने एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने रामाशीष की हालत गंभीर होता देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.


















