आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बालक की मौत, मचा कोहराम

417

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बालक की मौत, मचा कोहराम

चंदौली : धानापुर थाना क्षेत्र के तोरवा गांव में बृहस्पतिवार को सायं उस समय कोहराम मच गया. जब पांच वर्षीय बालक राज बाबू आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार तोरवा गांव निवासी राज बाबू (उम्र 5 वर्ष) पुत्र संदीप कुमार अपने घर से कुछ दूरी पर एक बगीचे में खेल रहा था. इसी बीच गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. राज बाबू बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे चला गया. इसी दौरान पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में राज बाबू आ गया और वही गिर पड़ा. जिसकी सूचना अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को दी. ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और आनन फानन में राज को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. संदीप कुमार के दो पुत्रों में राज बाबू छोटा था. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. मां प्रभा देवी का रो रोकर बुरा हाल है.

इस बाबत धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि तोरवा गांव निवासी राज बाबू (उम्र 5 वर्ष) पुत्र संदीप कुमार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है.