इलाज के दौरान सैनिक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के नाथुपुर निवासी अजय कुमार सिंह (42 वर्ष) बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. अजय बीएसएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे. मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया. सैनिक अजय सिंह का इलाज आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था.

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के नाथुपुर (टांडा कलां) निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह बीएसएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे. वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुए. वर्ष 2003 में इनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में हो गई. इसके बाद कई जगह ड्यूटी किए. इधर विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक सैनिक अजय कुमार सिंह की एक 11 वर्ष की पुत्री है. पिता विजय शंकर सिंह, माता मीरा सिंह, पत्नी प्रीति सिंह, भाई धनन्जय सिंह, मृत्युंजय सिंह सहित आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.


















