यूपी के 14 आईएएस को बनाया गया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जानिए किसको कहाँ की मिली जिम्मेदारी
UP TIMES18 : यूपी की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है. इसके तहत 14 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है. शासन ने इसका आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है. ये सभी 2022 बैच के IAS अफसर हैं. ये सभी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं. इसी के साथ सीनियर आईएएस अधिकारी और 30 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे मुरादाबाद के मंडल आयुक्त आंजनेय सिंह को 1 साल का सेवा विस्तार मिला है. योगी सरकार के चहेते अफसर में गिने जाने वाले सिंह रामपुर में जिलाधिकारी रहते हुए आजम खान के खिलाफ कड़े एक्शन करने को लेकर याद किए जाते हैं.

तबादलों के क्रम में IAS उत्कर्ष द्विवेदी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सोनभद्र बनाये गए हैं. इसी के साथ IAS अभिनव जे जैन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मथुरा, IAS सुनील कुमार धनवंता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आजमगढ़, IAS उत्सव आनंद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर, IAS रामेश्वर सुधाकर सबबनवाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ग़ाज़ीपुर, IAS प्रफुल्ल कुमार शर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रायबरेली, IAS मनमोहन मीना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुरादाबाद, IAS आलोक प्रसाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बहराइच, IAS कुमार सौरभ 2022 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जौनपुर बनाए गए हैं.
इसी क्रम में IAS नेहा ब्याडवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन, IAS पूजा साहू ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट, IAS दीक्षा जोशी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हरदोई, IAS गामिनी सिंघला ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर व IAS श्रुति शर्मा 2022 बैच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया बनाई गई हैं. शासन ने इन IAS अफसरों के पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि यूपी में हाल फिलहाल बड़े पैमाने पर IAS-पीसीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे. इसी क्रम में अभी तक ट्रेनिंग ले रहे IAS अफसरों को फील्ड में जिम्मेदारी सौंपी गई है. शासन ने एक IAS अफसर को सेवा विस्तार भी दिया है.
बता दें कि इससे पहले इस माह 11 अगस्त को योगी सरकार ने 3 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए थे. इसमें अयोध्या पुलिस अक्षीक्षक (सुरक्षा) पंकज को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई. जबकि लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) नीरज कुमार पांडेय को पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई. वहीं,पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट आशुतोष द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना), लखनऊ के पद पर भेजा गया.
वहीं 9 अगस्त को ही योगी सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए. इनमें से दो अफसरों को लखनऊ का डीसीपी बनाया गया था. एक अफसर को एसपी क्राइम व एक अफसर को तकनीकी सेवा की जिम्मेदारी दी गई थी. इससे पूर्व 31 जुलाई को भी आठ आईपीएस अफसरों के तबादले सरकार ने किए थे. यूपी में अफसरों के तबादले लगातार जारी है.


















